श्रवण कुमार जदयू विधायक दल के नेता बने

 बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद लगातार चर्चाएं हो रही थी कि अब जदयू की कमान किसके हाथ में जाएगीै। इसी बीच नीतीश कुमार ने जदयू के विधायक दल के नेता के लिए श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगा दी हैै।

अब श्रवण कुमार जदयू के विधायक दल के नेता होंगे और सारे महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भागीदारी होगी। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने जदयू की बैठक में उनका नाम अधिकृत किया था और अब विधानसभा सचिवालय को इसकी जानकारी दी गई हैै।

रविवार को हुई थी बैठक
मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नेता के चयन पर चर्चा की गई। विधायकों ने पहले ही श्रवण कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिस पर अब पार्टी नेतृत्व ने भी अपनी आधिकारिक मुहर लगा दी है।

तीन दिन पहले दी गई वाई प्लस सुरक्षा
गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही बिहार सरकार ने पूर्व मंत्री श्रवण कुमार की सुरक्षा का दायरा बढ़ाते हुए उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सुरक्षा व्यवस्था में यह विस्तार अप्रैल 2026 में राज्य सरकार द्वारा किए गए हालिया बदलावों के तहत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *